Showing posts with label Breaking-News. Show all posts
Showing posts with label Breaking-News. Show all posts

Monday, 5 September 2016

सलमान खान ने कर डाली घोषणा, 18 नवंबर को ही करेंगे शादी !

,
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान की फीमेल फैन्स के लिए एक बहुत बुरी खबर है। सलमान ने हाल ही में एक पार्टी में यूलिया के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा कर दी है। जी हां, ये बिलकुल सच है। जानें क्या है शादी की डेट...


पिछले महीने 29 अगस्त को एक पार्टी के दौरान सलमान ने अपने खास दोस्तों की मौजूदगी में यह घोषणा की थी। सलमान ने बताया कि वो इसी साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


बता दें कि इस दिन सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खां की वेडिंग एनिवर्सरी भी होती है। शायद इसी दिन शादी कर वो अपने माता-पिता को खास तोहफा देना चाहते हैं। ये बात पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने एक अंग्रेजी अखबार को बताई है।

सलमान ने पार्टी में कहा था कि शादी बहुत सादगी से होगी। इसमें सिर्फ 15 से 20 लोग मौजूद होंगे। खबरों के मुताबिक, यूलिया वंतूर और सलमान खान के बीच लंबे अर्से से अफेयर की चर्चा थी। सलमान के घर वालों को भी यूलिया काफी पसंद हैं।

यहां खास बात यह है कि पिछले सलमान की बहन अर्पिता ने भी 18 नवंबर को ही आयुष शर्मा के साथ शादी की थी। इसीलिया सलमान भी इसी दिन अपना घर बसाना चाहते हैं। कुछ दिन पहले रोमानिया मीडिया ने खुलासा किया था कि सलमान और यूलिया ने शादी कर ली है।

Friday, 1 July 2016

देर तक नहाता था पति, व्हाट्सऐप देखा तो उड़ गए होश

,
बेंगलुरु। आज इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्स एप लोगों की जरूरत बन चुका है। इससे एक ओर रिश्ते जहां बन रहे है वहीं बिगड़ भी रहे है। अगर आपको अपने पति या पत्नी पर शक है तो व्हाट्स एप उसकी करतूतों का खुलासा कर सकता है। कैसे चलिए बताते है।

बैंगलुरू में रहने वाली 27 वर्षीय सुमन गर्भवती थी, इसलिए पति के बदलते व्यवहार पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सुमन का पति रोजाना देर रात घर आता और नहाकर पूजा में लीन हो जाता। ये बात सुमन को अटपटी तो लगती थी लेकिन अपनी गर्भवस्था के कारण वह इसपर ध्यान नहीं दे पा रही थी। फिर एक दिन जब पति नहाने गया तो उसके मोबाइल पर आएं व्हाट्सऐप मैसेज ने सुमन के होश उड़ा दिए। सुमन को पता चला कि उसका पति एस्कॉर्ट्स और दलालों के संपर्क में है, इतना ही नहीं, उसने अपने पति को पांच बार रंगे हाथों भी पकड़ लिया।

सुमन के गर्भवती होने से पहले शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही थी,लेकिन यकायक पति बहाने बनाकर देर से घर आने लगा। सुमन ने गौर किया कि वह देर तक नहाता रहता है और पूजा करके ही सोता है, इतना ही नहीं अक्षय उसे अपने फोन को हाथ भी नहीं लगाने देता था। एक दिन जब वो नहा रहा था तब उसके फोन पर आए वॉट्स ऐप मैसेज को सुमन ने पढ़ लिया। मैसेज में एक महिला की फोटो के साथ उसका नंबर भी था। सुमन ने उस नंबर पर फोन किया लेकिन महिला ने फोन काट दिया।


प्राप्त मीडिया खबरों के अनुसार, सुमन ने अपने शहर के पुलिस कमिश्नर की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन 'वनीता सहायवनी' को कॉन्टैक्ट किया और साथ ही एक जासूस की भी मदद ली। जासूस द्वारा ली गई मदद से पता चला कि अक्षय निरंतर एस्कॉर्ट सेवा ले रहा है।



बस फिर सुमन ने अपने पति का पीछा मैंगलोर तक किया और एक एस्कॉर्ट के साथ उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी सबूत जुटाने के बाद सुमन ने पति समेत सभी लोगों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई। अभी वनीता सहायवनी के काउंसलर अक्षय की काउंसलिंग कर रहे हैं और उसने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार कर ली है।

Wednesday, 29 June 2016

Jacqueline Fernandez Replacing Katrina Kaif Salman Khan

,
कुछ ही दिनों पहले खबरों में आया था कि सलमान खान एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ मेनलीड होंगी। फिल्म को करण जौहर को-प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे तरूण मनसुखानी।

बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में कैटरीना कैफ को रिप्लेस किया जा रहा है। जी हां, और कैटरीना को किसी और ने नहीं बल्कि सलमान की को-स्टार रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीस करने वाली हैं।

एक जाने माने निर्माता ने बॉलीवुडलाइफ को कहा कि, दोनों ही एक्ट्रेस बहुत मेहनती और प्रोफेशनल हैं। दोनों अपने काम को गंभीरता से लेती हैं और दोनों ही पर्सनालिटी भी काफी एक जैसी है। लिहाजा, जो रोल कैटरीना को मिलने चाहिए थे.. वो जैकलीन को मिलने लगे हैं।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन कैट को रिप्लेस करेंगी। इससे पहले भी साजिद नाडियावाला ने फिल्म 'किक' को लेकर कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था.. लेकिन फिल्म में लॉक हो गईं जैकलीन।


खैर, सलमान- कैट फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार, साजिद नाडियावाला क्षणम रीमेक में सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी बनाना चाहते हैं। जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!

,
स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए। हाल ही में आईफा अवार्ड खत्म हुए हैं लेकिन यहां सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि आईफा अवार्ड में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन दरअसल, असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर।  प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।

अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत! पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये।

Saturday, 28 May 2016

दिलीप कुमार की नातिन और सलमान की Ex की बेटी हैं ये, जल्द करेंगी डेब्यू

,
मुंबई: वेटरन एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायेशा सहगल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वे अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से बी-टाउन में कदम रखेंगी। सायरा की नवासी हैं सायेशा..
.
12 अगस्त, 1997 को जन्मी सायेशा एक्टर सुमित सहगल और शाहीन बानो की बेटी हैं। हालांकि, शाहीन और सुमित अलग हो चुके हैं। बता दें, शाहीन एक्ट्रेस सायरा बानो के भाई की बेटी हैं। शाहीन ने 'महा संग्राम' और 'आयी मिलन की रात' जैसी फिल्मों में काम किया है।सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड की बेटी हैं सायेशा...

जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में शाहीन का जिक्र किया है। शाहीन को उन्होंने सलमान की सबसे पहली गर्लफ्रेंड बताया है। बुक के मुताबिक, सलमान तब 19 साल के थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं। हालांकि, इनका अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हो गई।

तेलुगु फिल्म से सायेशा ने शुरू किया करियर...
सायेशा ने अपने करियर की शुरूआत तेलुगु फिल्म 'अखिल: द पावर ऑफ जुआ' से की थी। अब वे अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'शिवाय' में उनके साथ दिखाई देंगी। वैसे, सायेशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने फैमिली, फ्रेंड्स, वेकेशन और फोटोशूट की कई पिक्चर्स पोस्ट की है। देखने के लिए

Friday, 27 May 2016

Utter Bharat Me Aandhi Barish Se Tabahi, 21 Ki Maut

,
उत्तर भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में त्यूनी में तूफान-तेज बारिश से बचने के लिए दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों ने रविवार रात जिस चट्टान के नीचे शरण ली थी, उसके खिसकने से दबकर 10 नेपाली मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हादसों में चार लोगों की जान चली गई।

वहीं यूपी में भी आंधी-तूफान के चलते हुए हादसों में पांच की मौत हो गई, जबकि ताजमहल क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो पर्यटक घायल हो गए। वहीं हिमाचल प्रदेश में अंधड़ से घरों और गौशालाओं की छतें उड़ गई हैं और हादसे में हमीरपुर में एक वृद्ध की मौत हो गई।जम्मू-कश्मीर केकठुआ में बिजली गिरने से10 साल कीबालिका कीमौत होगई। रविवार रात औरसोमवार कोआए तेज आंधी-तूफान नेउत्तराखंड में 14 लोगों कीजान लेली। देहरादून केत्यूनी तहसील केराजस्व क्षेत्र हनोल केनिकट जोड़ा नामक स्थान पररविवार देर रात चट्टान खिसकने से10 नेपाली मजदूरों कीमौत होगई जबकि चार घायल होगए।


दरअसल, तेज आंधी-तूफान सेचीड़ काभारी भरकम पेड़ चट्टान परगिर गया थाजिससे चट्टान खिसक गईऔर तूफान सेबचने केलिए ओटमें बैठे मजदूर इसकी चपेट में आगए। वहीं, हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में बरगद केपेड़ केनीचे दबकर एककिशोर तोओतण औरपटुड़ी गांव में भीपेड़ों केतले दबकर दोलोगों नेदम तोड़ दिया। पौड़ी जिले केएकेश्वर ब्लाक केउमरौली गांव में भीवज्रपात सेएक युवती कीमौत हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर केकठुआ जिले में दोअलग-अलग स्थानों परबिजली गिरने सेदस साल केबालक कीमौत होगई औरएक महिला झुलस गई। दोमवेशियों कीभी मौत हुई है।

ईद नहीं तो क्या.. शाहरूख खान को HOLIDAY मिल ही गई.. फिल्म होगी रिलीज..''

,
गौरी शिंदे की फिल्म का जो बॉलीवुड फैंस इंतजार कर रहे हैं.. उनके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख  खान- आलिया भट्ट की यह फिल्म अब इसी साल रिलीज होने वाली है। और इसके लिए 2 अक्टूबर की डेट फाइनल की जा रही है। 

शाहरूख, आलिया के अलावा.. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अंगद बेदी और अली जफर भी मुख्य किरदारों में हैं। दरअसल, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' को अगले साल के लिए पोस्टपोंड कर दिया गया है। लिहाजा, माना जा रहा है कि अब गौरी शिंदे रंगून की डेट पर अपनी फिल्म रिलीज कर देंगी।

बता दें, 3 अक्टूबर फिलहाल और कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसीलिए शाहरूख- आलिया की इस फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल। बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Tuesday, 24 May 2016

क्या इस साल घोड़ी पर चढ़ेंगे 'सुल्तान'? पढ़िए- सलमान खान ने क्या दिया जवाब.

,
मुंबईक्या एक दूजे के होंगे सलमान खान और लूलिया वंतूर? क्या इस साल दिसंबर में सलमान अपने जन्मदिन पर ही घोड़ी चढ़ेंगे? इसका जवाब जानने के लिए सलमान के फ़ैंस बेकरार हैं। यही वजह है कि सलमान जहां भी जाते हैं उनसे शादी के ही सवाल पूछे जाते हैं।


लूलिया के साथ शादी की खबर जबसे जोर पकड़ी है, सलमान मीडिया से दूर दिखे पर आईफा अवॉर्ड्स की प्रेस कांफ्रेंस में सलमान जैसे ही हाजिर हुए ...सबसे पहले यही सवाल दागा गया। लूलिया के साथ आई तस्वीरें और गर्म हो रही शादी की खबरों पर सलमान ने कहा कि वह अपनी शादी की जानकारी मीडिया को नहीं बल्कि ट्वीट कर सीधे अपने फ़ैंस को देंगे। सलमान ने कहा, 'नहीं बाबा, आप लोगों को क्यों बताऊं, ट्वीट करके अपने फ़ैंस को बताऊंगा।''



वैसे बात शादी की छिड़ी तो ज़िक्र सलमान के छोटे भाई सोहेल अली खान का भी छिड़ा, जिन्होंने सलमान- लूलिया की शादी से जुड़े सवाल पर रिपोर्टर को अपशब्द कहे थे। इस बारे में तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, वायरल हुईं और विवाद खड़ा हुआ और सलमान को इस पर भी सफाई देनी पड़ी। सलमान ने कहा कि उनकी शादी के सवाल उनके परिवार से नहीं पूछे जाने चाहिए। बार-बार मीडिया का माइक उनके पिता सलीम खान के करीब ले जाना रिपोर्ट्स की गलती थी इसलिए उनके भाई सोहेल ने रिपोर्टर को अपशब्द कहे।



ट्विटर पर शादी से जुड़े सवालों की बाढ़ को देखें तो, सलमान की शादी की परवाह जैसे उनसे और उनके घरवालों से ज़्यादा उनके फ़ैंस को होने लगी है। हो भी क्यों क्योंकि बॉलीवुड के ' मोस्ट एलिजिबल बैचलर' 50 साल के हो चुके हैं और उनकी जिंदगी से कई मशहूर एक्ट्रेस जुड़ चुकी हैं। ऐसे में किस पर आकर बात रुकेगी, यह जानने की उत्सुकता जरा ज़्यादा है। फिलहाल तो इंतजार है सलमान के ट्वीट का! "सलमान खान की फोटो देखने के लिए यहाँ यहाँ क्लिक करे

'दर्द' गाते समय कौन से दर्द में थे सोनू निगम

,
मुंबईलोकप्रिय गायक सोनू निगम ने आगामी बायोपिक 'सरबजीत' के लिए 'दर्द' गीत रिकॉर्ड किया। उस समय वह काफी दर्द में थे।' गीत रिकॉर्ड के महज 10 दिन पहले ही उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी। हाल ही में हुए फिल्म के संगीत कार्यक्रम में सोनू मुश्किल से चल पा रहे थे।

'
दर्दगीत दर्द वाले व्यक्ति ने गाया
वहीं उन्होंने बताया, "मेरे पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। अभी इसे दो महीने हुए हैं। यह पहली बार है, जब मैं उसके बाद अपने घर से बाहर निकला हूं।" उन्होंने बताया, "मैंने सर्जरी के 10 दिन बाद यह गीत गाया। यह खूबसूरत गीत है और 'दर्द' गीत दर्द वाले व्यक्ति ने गाया।"

दुविधा थी कि यह मुश्किल गीत कौन गाएगा
 
फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "हम दुविधा में थे कि यह मुश्किल गीत कौन गाएगा। भूषण (कुमार) ने सोनू से गीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा।" 'मुस्कुराने की वजह तुम हो' और 'आशिकी 2' जैसे गीत बना चुके जीत गांगुली ने इस गीत का निर्माण किया है।

जीत गांगुली के बारे में सोनू ने कहा, "जीत भाई मेरे पसंदीदा हैं। वह प्रतिभाशाली, सरल और सीधे व्यक्ति हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनमें कितनी प्रतिभा है।" उमंग कुमार निर्देशित 'सरबजीत' में ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋचा चड्डा और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
 

Dard Bewafa Shayari Copyright © 2011 | Blog design by Dard Bewafa Shayari | Powered by Dard Bewafa Shayari